सरिया(गिरिडीह) – सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में बीते दिनों घटित घटना की जानकारी मिलने पर भाकपा माले के महीला संगठन ऐपवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कस्तूरबा विद्यालय पहुंच बच्चियों,विद्यालय वार्डन और अन्य शिक्षकेतर कर्मियों से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उपस्थित ऐपवा नेत्रियों ने घटना को सही पाया और वार्डन द्वारा बच्चियों पर अनुशासनात्मक दंड के नाम पर चलाये गए छड़ी और मारपीट की कठोर निंदा की है ऐपवा ने स्पष्ट कहा विद्यालयों में बच्चे बच्चियों पर इस तरह से अनुशासनात्मक कार्रवाई करना बिल्कुल ही गलत है ऐपवा की जांच टीम बनाई गई है जो इस पूरे विषय पर संगठन के मातहत जांच पड़ताल करेगी और उचित दिशा में फिर कदम बढ़ाया जाएगा।प्रतिनिधि मंडल में बगोदर से पूर्व जीप सदस्य पूनम महतो,सरिता महतो,सरिता साव,रेणु रवानी,रीना दास सहित माले नेता भोला मंडल,विजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।













