*कलश यात्रा के साथ 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू*
सरिया
पुरनीडीह प्रखंड सरिया में 24 कुण्डीय गायत्री शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे शिव मंदिर कोइरीडीह से 1008 माताओं एवं बहनों ने अपने माथे पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली ! मंगल कलश यात्रा एवं सदग्रंथ शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पीले वस्त्र में सुसज्जित महिला, पुरुष शामिल हुए !यात्रा बैंड बजा और आकर्षक सजावट के साथ निकली गई यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर, कोइरीडीह मेन रोड , पुरनीडीह होते हुए बराकर घाट पहुंची !इसमें श्रद्धालुओं ने हम सुधरेंगे,युग सुधरेगा ,मानव मात्र एक समान , एक पिता की सब संतान,नारी सशक्तिकरण, गायत्री माता जयघोष से पूरा पंचायत गूंज उठा
*बराकर घाट पर की गई कलश जल भरी*
बराकर घाट पर जैसे ही कलश यात्रा पहुंचा ऐसा लगा कि मानो पूरा घाट पीले रंग से पट गया हो घाट पर गायत्री पीठ से आए वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाई! पूरा घाट गायत्री मंत्र से गूंज उठा वहां से कलश यात्रा यज्ञस्थल पहुंची यज्ञ स्थल काफी आकर्षक रूप से सजाया गया है यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित किया गया! पूरा यज्ञ स्थल वैदिक मंत्रों से गूंज उठा
6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले महायज्ञ में देवपूजन ,वेदी पूजन, संगीतमय प्रवचन,हवन एवं विभिन्न प्रकार संस्कार यथा मुंडन, नामकरण, पुंसवन,आदि निःशुल्क संपन्न कराएं जाएंगे
शक्ति कुंज से आए हुए संत के द्वारा चार दिनों तक इस महायज्ञ में भारतीय आध्यात्म, वेद,गायत्री यज्ञ,भारतीय संस्कृति,जीवन शैली की कला, हमारा जीवन सुखी निरोग कैसे बने,इसके बारे में विस्तार से बतलाया जाएगा
अनुष्ठान को सफल बनाने में गायत्री परिवार केशान्ति कुंज हरिद्वार की टोली नायक श्री बाल राम रत्न मूल
सहायक टोली नायक दुर्गा प्रसाद हरि चन्दन
गायक -गुण सागर राणा वादक -दिलीप भृगु सारथी -अरविन्द गिरी,बुधन वर्मा,भुनेश्वर शास्त्री, सुखदेव ठाकुर, पंकज केशरी, विशेश्वर साव, राम प्रसाद नायक, कंचन देवी, लीलावती देवी, सीता देवी, कौशल्या देवी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।













