गिरिडीह झामुमो अपना 52 वां स्थापना दिवस मना रहा है, पूरा गिरिडीह को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सजाया भी क्यों ना जाये इस बार का स्थापना दिवस झामुमो के लिये बहुत की खास है, आज ही के दिन हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन की राजनीतीक पारी की शुरुआत हुवी थी, जिसे लेकर सुदिव्य कुमार सोनू (नगर एवम पर्यटन विकास मंत्री ) ने अपने सोशल मिडिया मे एक पोस्ट करते हुवे लिखा है
वर्ष 2023, सामंती विचारधार के प्रभाव में आदिवासी – मूलवासी की चुनी हुई सरकार के मुखिया को जेल को जेल में डाल झारखण्ड को विकास की ओर बढ़ते कदम को ध्वस्त करने का कुप्रयास हुआ.
ऐसे घने अंधेर के दौर में से गांडेय माननीय विधायक कल्पना सोरेन ने न केवल परिवार, राज्य और झामुमो पार्टी को निकाला, आधी आबादी के समस्याओं – मुद्दों की प्रखर निर्णायक चेहरा बन कर भी उभरी.
राज्य के आधी आबादी के उस चेहरे के जुझारू संघर्ष का एक वर्ष पूरा हुआ है. माननीय गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के झारखंडप्रस्त संघर्षशील राजनीति के गौरवशाली वर्षगांठ की बधाई, शुभकामनाएं और अशेष.













