गिरिडीह
अधीक्षक, गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत पपरवाटांड स्थित एक घर में दो सातिर साइबर अपराधी जो कि चिकसोरिया गाॅव थाना- अहिल्यापुर(गिरिडीह) के रहने वाले है वे दोनों कई दिनों से रह कर साइबर ठगी कर रहे है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आबिद खाॅ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 02 साइबर अपराधियों को पपरवाटांड स्थित प्रकाश मंडल के घर के पास़ से गिरफ्तार किया गया है। एव उक्त दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 06 मोबाइल फोन,09 सिम कार्ड,01 एटीएम कार्ड,01आधार कार्ड,01 पैन कार्ड ,01 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने हेतु BOI, Canara bank, pm kishan saman nidhi yojana, customer support ,electricity bill update इत्यादि का apk का फर्जी लिंक भेजा कर लोगों के साथ ठगी करते है। इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं0-15/2025 दिनांक-02.03.2025 दर्ज किया गया है। संतोष मंडल गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0-35/2019, दिनांक-15.11.2019 मे जेल जा चुके है।













