माहुरी बैश्य महामंडल का महाअधिवेशन 9 एवं10 मार्च को
10 हजार के करीब स्वजातियो की होगी जुटान
सरिया
सरिया में आगामी 9 एवं 10 मार्च को माहुरी बैश्य महामंडल हज़ारीबाग़ जोन का महाअधिवेशन होगा यह कार्यक्रम सरिया के शोण्डिक धर्मशाला में आयोजित होगा इसमें हज़ारीबाग़, सरिया,इसरी बाजार,पालगंज,बागोडीह समेत कई स्थानों से माहुरी समाज के करीब 10 हजारा महिला पुरुषों की जुटान की संभावना है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता बैश्यखियार के आवास पर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद माहुरी समिति के अध्यक्ष अमितेश कुटरियार,सचिव संजय तर्वे,व महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता बैश्यखिंयार सचिव बिणा तर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में सामाजिक उथान पर जोर देने,कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।













