झारखंड के समग्र विकास का संकल्प – अबुआ बजट 2025!
ग्रामीण विकास इस बार के बजट की प्राथमिकता रही है।
झारखंड का भविष्य गांवों की खुशहाली में निहित है। इसीलिए अबुआ बजट में ग्रामीण विकास को विशेष महत्व दिया गया है:
✅ मनरेगा के तहत 12 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य – गांवों में रोज़गार और समृद्धि की गारंटी।
✅ अबुआ आवास योजना के तहत 6,01,135 आवास निर्माण को स्वीकृति, जिनमें से 19,685 आवास पूर्ण – हर परिवार को छत देने की दिशा में बड़ा कदम।
✅ ₹4500 करोड़ ग्रामीण कार्य विभाग के लिए – सड़क, सिंचाई और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश।
✅ ₹2144 करोड़ पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए – गांवों में लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने की पहल।
✅ ₹9500 करोड़ ग्रामीण विकास के लिए – गांवों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए ऐतिहासिक बजट।
यह बजट झारखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने का ठोस आधार है। हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अबुआ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।













