सडक हादसे मे पति पत्नी की मौत :- सरिया
सरिया बगोदर मुख्य मार्ग के ख़ुशी फ्यूल्स के समीप बगोदर की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार बेकाबू बस ने बाइक सवार बगोदरडीह निवासी मुमताज़ अंसारी व मोतीजन खातून को अपनी चपेट मे ले किया जिसकी कारन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शी दीपू यादव ने बताया की बगोदर से आ रही बस बहुत ही तेज गति से सरिया की तरफ जा रही तभी बाइक सवार मुमताज़ अंसारी पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही पहुंचे तभी बस ने पीछे से टक्कर मार कर रौदते हुवी भाग गई, मौके पर ही दोनों की मौत हो गई हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुवी है, घटना की जानकारी मिलने पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाई पर जुट गई है।













