January 16, 2026 2:11 pm

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने  किया समीक्षा बैठक 

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने  किया समीक्षा बैठक

गिरिडीह
गुरुवार को नया परिसदन भवन में  मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग दीपिका पांडे सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एन०आर०ई०पी०, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, जे०एस०एल०पी०एस०, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। वही मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उप विकास आयुक्त से बारी-बारी से सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कहीं। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के तहत संचालित योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह करें सुनिश्चित। इसके अलावा दिनांक 28 तारीख को माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में लाभुकों की संख्या को लेकर सभी संबंधित प्रखंड को जरूरी निर्देश दिए गये। साथ ही मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें