राँची
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली का आरोप को लेकर छात्रों में कल जेएसएससी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर लाठी चार्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व
राजधनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है
JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अमानवीय और निंदनीय है।
छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समाधान निकालने की बजाय लाठी और हिंसा के सहारे दमन करने की यह कोशिश मुख्यमंत्री Hemant Soren की संवेदनहीनता को उजागर करता है।
आज लाठी केवल छात्रों पर नहीं चली है, बल्कि सरकार से न्याय की उम्मीद पर भी प्रहार है।
हेमंत जी, अपनी हठधर्मिता और अहंकार त्याग कर आंदोलन करने वाले गरीब, मेहनती छात्रों की मांग पर संवेदनापूर्वक विचार करिए। CGL परीक्षा को अपनी नाक, अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा मत बनाइए… छात्रहित में सीबीआई जांच की सिफारिश कर गतिरोध समाप्त करिए।













