January 13, 2026 11:23 am

सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुए मिथुन*

*सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुए मिथुन*

सरिया (गिरिडीह)

सरिया कॉलेज के राजनीति विज्ञान सेमेस्टर 4 के छात्र मिथुन कुमार पिता महेश साव का चयन बीएसएफ में होने पर शनिवार कॉलेज में सम्मानित किया गया।

विभाग के द्वारा शुक्रवार को देर रात चयन की फाईनल मेरिट लिस्ट जारी किया गया जिसमें मिथुन का नाम शामिल है।

चयनित विद्यार्थी सरिया थाना अंतर्गत चौधरीडीह का निवासी है। इस संबंध में मिथुन कुमार ने कहा की शुरू से राष्ट्र की सेवा करना हमारा लक्ष्य है और मैं निरंतर इसके लिए तैयारी कर रहा था।

सीमा सुरक्षा बल में चयन होने पर सरिया कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं उसके मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, प्रो अरुण कुमार,प्रो कार्तिक प्रसाद यादव, प्रो आर के मिश्रा, डॉ आशीष कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, रानी कुमारी, पम्मी कुमारी, अजीत यादव आशीष मोदी आदि शामिल है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें