रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित केंद्रीय कार्य समिति आभार सभा को संबोधित करते हुए पूरे राज्य से आए हुए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है इस दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा है कि
2024 विधानसभा चुनाव का परिणाम झामुमो के हर कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत और पार्टी पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
हम सभी का संकल्प है, पार्टी को और मज़बूत करना और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए झारखण्ड के विकास में अपना हर संभव योगदान देना।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!
जय झारखण्ड!

हम सभी का संकल्प है, पार्टी को और मज़बूत करना और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए झारखण्ड के विकास में अपना हर संभव योगदान देना।











