January 15, 2026 4:25 pm

गिरिडीह में जश्न का माहौल

*गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू को मंत्री बनाये जाने पर जेएमएम कार्यकर्त्ताओं में ख़ुशी का माहौल,
पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर की आतिशबाजी, एक-दूसरे को मिठाई खिला कर मनाया जश्न*
गिरिडीह:- झारखंड राज्य में आज हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनट का विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को स्थान मिलने के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है।
झामुमो के पार्टी कार्यालय में सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाए जाने के बाद जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जैसे ही सुदिव्य कुमार सोनू ने मंत्री पद की शपथ ली, इसके बाद पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य और आतिशबाजी करते हुए ख़ुशी का इजहार किया। इस बाबत जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की सुदिव्य कुमार सोनू को पार्टी ने एक कार्यकर्त्ता से लेकर विधायक और अब मंत्री का दर्जा देने का काम किया है यह पुरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा की अब गिरिडीह विकास के क्षेत्र में एक नया आयाम लिखेगा।
Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें