January 16, 2026 2:51 pm

शपथ ग्रहण समाहरोह में होंगे शामिल,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम,चार हजार से अधिक जवान तैनात* 

*राहुल गांधी,खड़गे,ममता बनर्जी समेत 20 बड़े नेता शपथ ग्रहण समाहरोह में होंगे शामिल,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम,चार हजार से अधिक जवान तैनात* 

 

 

 

रांची: झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु रांची उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी वरुण रंजन एवं रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में सम्बंधित सभी पदाधिकारी की संयुक्त रूप से उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक़ झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यक्रम कल सुबह के 11 बजे आयोजित है। उपरोक्त अवसर पर माननीय अतिथिगण / विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड के से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। जिसको लेकर समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु दण्डाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। वही कल होनेवाले शपथ ग्रहण समाहरोह में राहुल गांधी,ममता बनर्जी,अरविन्द केजरीवाल,शरद पवार,राजेश रंजन,संजय सिन्हा सहित 20 बड़े-बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंच रहे है। वही रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए चार हजार से अधिक जवानों की तैनाती होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया जा रहा है। राजधानी का पूरा रूट मैप चार्ट आज जारी कर दिया गया। जिसमें मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है। साथ ही कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाए जाएंगे। जबकि सिटी एसपी ने बताया की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वह खुद मोरहाबादी सहित सभी स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। वीआईपी सुरक्षा के तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रांची के डीआईजी ग्राउंड,रांची कालेज ग्राउंड,मोरहाबादी मैदान के साथ अन्य मैदानों में पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें