January 13, 2026 11:40 am

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी*

 

*शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी*

रांची। कल 28 नवम्बर 2024 को झारखंड की जनता का प्रचंड बहुमत के बाद महागठबंधन के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। महागठबंधन ने हमेशा से सामाजिक एकता को बनाये रखने में अपनी भूमिका अदा की है। इस बावत हमने पांच वर्षों तक जनता की सेवा की। हमने कई विकास की योजनाएं धरातल पर उतारी और इनका फलाफल हमें प्राप्त हुआ है और गर्व की क्षण को और गौरवान्वित के लिए महागठबंधन प्रतिबद्ध है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि इस सुखद क्षण को यादगार बनाने हेतु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क कल रांची आयेगे जबकि, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी, विधानसभा चुनाव के सीनियर कोर्डिनेटर बीके हरिप्रसाद, छतीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मार्कम, राजधानी पहुंच गए। सिन्हा ने बताया कि आज शाम झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी रांची आयेंगे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें