January 15, 2026 5:33 pm

उपयुक्त में संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

 

*● संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई…*

—————————————-

*● संविधान देश के हरेक नागरिक को समान अधिकार देता हैं:- उपायुक्त…*

—————————————-

*● जय हिन्द जिला केंद्रीय पुस्तकालय में भी संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है। यह गिरिडीहवासियों के लिए गर्व का पल है:- उपायुक्त…*

—————————————-

*गिरिडीह:-* आज संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर उन्होंने स्वयं भी शपथ ली और दिलाया कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उनसब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए. दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 ई को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था तथा संविधान सभा द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था। संविधान सभा के 2 साल 11 महीने और 18 दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत भारतीय संविधान को तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है। आज का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जय हिन्द जिला केंद्रीय पुस्तकालय में भी संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है। यह गिरिडीहवासियों के लिए गर्व का पल है। कहा कि युवा वर्ग को संविधान दिवस के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ पूरे जिले मनाया जा रहा है। भारत का संविधान ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है।

 

इसके अलावा संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल/प्रखंड/अंचल व अन्य कार्यालयों में संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें