January 15, 2026 5:20 pm

वोट देने जाए तो यह रखें अपने पास

*● वोटर ID के अलावा इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के साथ कर सकते हैं मतदान…*
—————————————-
*गिरिडीह, 19 नवंबर 2024:-* विधानसभा चुनाव 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है। ताकि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सकें। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए आमजनों का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त वोटर आईकार्ड की आवश्यकता होगी। लेकिन, यदि किसी मतदाता के पास आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी वह अन्य पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सकता है।

*● ये हैं वैकल्पिक…*

1. आधार कार्ड

2. मनरेगा जाब कार्ड

3. बैंको, डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पासबुक

4. श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

5. ड्राईविंग लाइसेंस

6. पैन कार्ड

7. एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
8. भारतीय पासपोर्ट।

9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।

10. केंद्र/राज्य सरकार लोकउपक्रम पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त या पहचान पत्र।

11. सांसदों/विधायकों विधानपरिषद सदस्यों को जारी किए गए पहचान पत्रों

12. यूडीआईडी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।
—————————————-

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें