January 13, 2026 10:17 am

बागीयों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

 

रांची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशन पर महामंत्री व सांसद डॉ.प्रदीप वर्मा ने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन कर पार्टी की नीतियों के विरुद्ध विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ऐसे 30 भाजपा के बागी नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिये निष्कासित किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चंद्रमा कुमारी पलामू , कुमकुम देवी हजारीबाग,  लक्ष्मी देवी पलामू, जूली यादव दुमका ,बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हजारीबाग, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग,चितरंजन साव बोकारो,कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हजारीबाग, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड, पुष्परंजन पलामू, राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर,रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण,रामदेव हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम,रामेश्वर उरांव लोहरदगा, संतोष पासवान लातेहार, शिवचरण महतो पाकुड,शिवशंकर बड़ाइक खूंटी,शिव शंकर सिंह जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग, उपेंद्र यादव गढ़वा, उमेश भारती चतरा,विकास सिंह जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह पलामू को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें