January 13, 2026 11:24 am

बगोदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो का जनसंपर्क अभियान*

*बगोदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो का जनसंपर्क अभियान*

बगोदर विधानसभा के भाजपा एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो द्वारा सरिया प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नागेंद्र महतो ने ग्राम रत्नाडीह पुरनीडीह,डकौया,कंचनपुर, सिमराबेड़ा,बाघानल,कोनिया, अंबाडीह, कैलाटांड़,खेसकरी, मोकामो,कारीपहरी,और बकराडीह में लोगों से मुलाकात की। 

 

इस दौरान नागेंद्र महतो ने लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया। जनता ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने समर्थन और विश्वास को व्यक्त किया। नागेंद्र महतो ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर बगोदर में विकास के नए अध्याय लिखे जाएंगे और हर गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

 

जनसंपर्क के दौरान नागेंद्र महतो ने कहा, “बगोदर की जनता ने बहुत समय तक विकास का इंतजार किया है। भाजपा आपके साथ मिलकर हर गांव का उत्थान करेगी और यहां की समस्याओं का समाधान करेगी। आइए, एकजुट होकर बगोदर के भविष्य को उज्जवल बनाएं।”

 

मौके पर सह संयोजक नकुल मंडल मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय, मुखिया मनोज महतो,अर्जुन प्रसाद आर्य, बबलू मंडल, जितेंद्र सिंह, जिबलाल महतो,अमित आनंद,नरेश रजक, जय मंडल,राजू वर्मा,अनिल शर्मा,संदीप कुमार,डुगलाल महतो रामदेव ठाकुर ,अमरनाथ सिंह,रोहित साव,दशरथ वर्मा,गुरुगोविद वर्मा,रतिलाल वर्मा,उमेश वर्मा ,संजय वर्मा,सुधीर वर्मा,कफिल शर्मा ,दिनेश रजक,बंधन ठाकुर,संजय वर्मा ,महादेव पासवन,सचिन सिंह,पिंटू साव ,विपिन शर्मा, राम कौशल मंडल,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें