January 13, 2026 12:30 pm

रिजवान ने किया बेबी देवी से मुलाकात|

डुमरी

 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने वाले रिजवान क्रांतिकारी ने आज डुमरी विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी व मंत्री बेबी देवी से मुलाकात किया है, बताते चले कि बेबी देवी डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी हैं और यही से  जीएलकेएम के अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो भी चुनावी दंगल में है  अब देखना यह है कि झामुमो के दामन थामने के बाद रिजवान क्रांतिकारी क्या डुमरी विधानसभा में अपने पुराने  सहयोगी टाइगर जयराम महतो के खिलाफ  प्रचार प्रसार  कर बेबी  देवी को कितना फायदा पहुंचा सकते हैं!!

 

जेएलकेएम के गाण्डेय विधानसभा से प्रत्याशी थे रिजवान :- रिजवान क्रांतिकारी टाइगर जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के द्वारा गाण्डेय विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया और यहां इनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुनिया देवी व झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन से थी लेकिन तभी समाचार आया कि जेएलकेएम के प्रत्याशी  रिजवान क्रांतिकारी जेएलकेएम   को छोड़ते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें