January 16, 2026 3:07 pm

सरिया कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन* सरिया :-

*सरिया कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

सरिया :-

 

सरिया कॉलेज सरिया में सोमवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के रंगोली बनाए।

प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप बी कि टिंकल कुमारी एवं सपना कुमारी को प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल शील्ड देकर सम्मानित किया,वहीं द्वितीय स्थान में ग्रुप बी की सानिया प्रवीण एवं बबीता कुमारी को प्रो अरुण कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया तथा तृतीय स्थान में ग्रुप आई कि काजल कुमारी तथा निशा कुमारी को डॉ आशीष कुमार सिंह तथा डॉ शीलेश मोहन ने मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ प्रमोद कुमार एवं प्रो आर के मिश्रा ने भूमिका निभाई। वही यह दिवाली माय भारत वाली थीम पर रंगोली का निर्माण किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो अरुण कुमार ,डॉ आशीष कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाया। इस मौके पर प्रो रघुनंदन हजाम , प्रो कार्तिक प्रसाद यादव,प्रो असित दिवाकर,प्रो जितेंद्र कुमार ,प्रो अलका रानी जोजो समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें