January 16, 2026 3:15 pm

गिरिडीह मे आयकर विभाग की दबिश

गिरिडीह / झारखण्ड

 

आयकर विभाग ने दी दबिश

 

 

झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है और इसी बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि  आयकर विभाग की एक टीम ने गिरिडीह जिले के दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा है  इनमें से एक बिजनेसमैन का नाम मनीष वर्णवाल है. वह शारदा बुक के मालिक हैं.

 

 

शारदा बुक के मनीष वर्णवाल के यहां पहुंची आईटी की टीम

शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सुबह-सुबह गिरिडीह जिले के बरगंडा स्थित शारदा बुक के मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास में इनकम टैक्स की टीम छापेमारी के लिए पहुंच गई. इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कई वाहनों में सवार होकर आए.

 

सुबह 6 बजे से चल रही है इनकम टैक्स की छापेमारी

सुबह 6:00 बजे से ही अधिकारियों की टीम ने दोनों के आवास पर पहुंचकर कर छापेमारी शुरू कर दी. दोनों व्यापारियों के आवास में किसी को दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है. न ही अंदर से किसी को बाहर जाने की अनुमति है. इनकम टैक्स ऑफिसर्स दस्तावेज खं

गाल रहे हैं.

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें