January 16, 2026 3:03 pm

विधानसभा चुनाव की तैयारी मे जुटा माले

सरिया(गिरीडीह) – सरिया में भाकपा माले का जीबी बैठक आगामी विद्यानसभा की तैयारी को लेकर हाई स्कूल स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव लालमणी यादव एवम संचालन भोला मंडल कर रहे थे।शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर महापुरुषों को श्रद्धांजली दी गयी।बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह  मौजूद रहे।संबोधित करते हुए बगोदर विधायक ने कहा कि 2024 का विद्यानसभा का चुनाव कई मायनों में खास है क्योंकि इस बार एक तरफ अपनी पूरी ताकत पूरा तंत्र पूरे देश की सत्ता को यहां लगाकर केंद्र की मोदी सरकार झारखंड और झारखंड की माटी को हथियाने की साजिश रच रही है उनका उद्देश्य चुनाव को सिर्फ जित लेने भर नही है बल्कि यहां के आदिवासी मूलवासी के अधिकारों को छिनने के लिए सत्ता हासिल करना है यहां के जल जंगल जमीन को कॉरपोरेट के हाथों बेचने के लिए सत्ता हासिल करना है।यहां के गरीब गुरबों मजदूर किसानों,छात्र नौजवानों को बेघर करने की साजिश रची जा रही है।पांच वर्ष तक लगातार झारखंड की उपेक्षा करने वाली केंद्र की सत्तासीन भाजपा आज चुनाव के वक्त झारखण्ड की हितों की बात कर रही है ये बात आप सभी को समझने की जरूरत है।बगोदर के लोगों ने विश्वास किया माले को मौका दिया तो आज आप देख रहे हैं पूरे बगोदर विधानसभा में विकास के नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं चाहे अनुमंडल भवन हो अनुमंडल स्तरीय अस्पताल हो,इंडोर स्टेडियम हो,राजदाह धाम का सौंदर्यीकरण हो,चीरुआं शरीफ का सौंदर्यीकरण हो या शिवशक्ति धाम का हर तरफ काम हो रहा है,नई सड़कों की स्वीकृति,पुराने सड़कों का सुदृढ़ीकरण,पुल पुलिया हों या अनुबंध कर्मियों की लड़ाई का सवाल हो,राज्य के पोषण सखियों को पुनः बहाल करने का सवाल हो इन सभी सवालों को हल करने की जो ताकत मिली है ये बगोदर विधानसभा की जनता के भरोसे ही संभव हो पाया है और इस बार भी जनता का भरोसा व साथ मिलेगा इएल्के लिए फिर से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ का कमांडर बनना होगा व हर बूथ को जीतने के लिए मजबूत बूथ कमिटियों का गठन करना होगा। साथ ही घर घर जाकर उपलब्धियों को बताते हुए,भाजपा के लूट झूठ का पर्दाफाश करते हुए जनता को एकजुट करने की अपील की।मौके पर राज्य कमिटी सदस्य पुरन महतो,पवन महतो,जिला कमिटी सदस्य मनोज पांडेय,रेणु रवानी,सोनु पांडेय प्रखंड कमिटी सदस्य केदार मंडल,लक्ष्मण मंडल,महेंद्र मंडल,महानंद सिंह,कामेश्वर यादव,जिम्मी चौरसिया,रामा सिंह,महेंद्र मंडल,अविनाश सिंह, गोविंद महतो,रशीद अंसारी,कुश, राहुल,प्रमोद,अमन,सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी सदस्य व समर्थक मौजूद थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें