*रांची के नये उपायुक्त ने ग्रहण किया पदभार*

मंजूनाथ भजंत्री ने संभाला उपायुक्त, रांची का पदभार*
*शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न करना और सरकार की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक बेहतर तरीके से पहुंचना प्राथमिकता – उपायुक्त*
*टीम वर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे -उपायुक्त*
*2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं मंजूनाथ भजंत्री*
=======================
रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
*शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना और सरकार की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक बेहतर तरीके से पहुंचना प्राथमिकता – उपायुक्त*
पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है, जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर बेहतर तरीके से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
*टीम वर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे -उपायुक्त*
आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारी पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि पूर्व से ही तैयारियां की गई हैं, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अनुभवी हैं, हम टीमवर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।
मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।













