January 13, 2026 11:07 am

झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव*

झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव*

 

*संगठन ने लोगों को चुनाव लड़ने के लिए किया आमंत्रित, कहा- झारखण्ड के नवनिर्माण में आगे आएं*

 

झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। इस बाबत केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने बताया कि संगठन की कोर कमिटी ने यह फैसला लिया है। हम पर झारखण्ड की जनता ने भरोसा जताया है, जिसका सम्मान करते हुए हम विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हम वैसे साथियों के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे जो झारखण्ड की नीतियों, डेवलपमेंट विज़न, लॉंग टर्म प्लान के साथ अपनी माटी के लिए कुछ करना चाहते हों।

 

उन्होंने झारखण्ड के सभी सीटों से वैसे लोगों को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है जो राज्य के नवनिर्माण की परिकल्पना रखते हैं।

 

www.jbkssjharkhand.in वेबसाईट पर दी गई जानकारी के अनुसार राज्य का कोई भी व्यक्ति झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति के बैनर तले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट हेतु अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकता है। हालांकि संगठन द्वारा दावेदारी पर विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन की ओर से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया है कि समिति महिलाओं एवं युवाओं को विशेष रूप से चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। वहीं प्रोफेशनल लोगों जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार, शिक्षक, रिटायर्ड जवान, रिटायर्ड प्रोफेसर आदि से भी संगठन ने आगे आकार राज्य हित में चुनाव लड़ने का आह्वान किया है।

 

चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग समिति की वेबसाईट www.jbkssjharkhand.in, ई-मेल आईडी officejbkss@gmail.com या जारी किए गए मोबाईल नंबर (9472777378) पर संपर्क कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें