बगोदर पूर्व विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन।

सरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम दुर्गी यू.एम.एस क्लब दुर्गी के तत्वाधान में सिमराटांड़ मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बगोदर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने फीता काटकर एवं फुटबॉल किक कर किया।उद्घाटन मैच डुमरियाटांड़ बनाम मानपुर के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम ने भाग लिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। इस भव्य आयोजन हेतु टूर्नामेंट कमिटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। साथ ही दोनो टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।मौके पर जिप सदस्य अनूप पांडेय, मुखिया सह भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव,उप प्रमुख रामदेव यादव,मुखिया पिंटू यादव,पूर्व मुखिया बिनोद यादव,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव,पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि बद्री यादव, इंद्रदेव यादव,प्रयाग यादव, दिलीप बर्नवाल,मुकेश यादव,अजीत यादव,अनिल यादव,रंजित सिंह,सचिन यादव,शंकर दास,केदार दास,मथुरा यादव,संतोष यादव,संदीप कुमार,सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहें।













