January 15, 2026 5:27 pm

गिरिडीह में भाजयुमो द्वारा शहर में निकाली गई युवा आक्रोश मार्च 

गिरिडीह में भाजयुमो द्वारा शहर में निकाली गई युवा आक्रोश मार्च

गिरिडीह

बुधवार को गिरिडीह ज़िले में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज गिरिडीह पहुँचे।वही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का आगमन गिरिडीह में हुआ। गिरिडीह जिला भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी की अध्यक्षता में युवाओं ने शहर में युवा आक्रोश मार्च निकाला जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित हुए।

इधर भाजयुमो के युवा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने बताया कि यह आक्रोश मार्च झंडा मैदान से युवा आक्रोश मार्च के रूप में पदयात्रा की शुरुआत है जो टावर चौक, कालीबाडी, मकतपुर, दरबान चौक बरगंडा, मधुबन वैजिस चौक होते हुए झंडा मैदान विवाह भवन में वापसी होगी और वहीं आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

युवा आक्रोश मार्च में हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, गद्दी छोड़ो समेत गांधी परिवार का भी मुर्दाबाद किया गया वहीं गिरिडीह आने के क्रम में डुमरी में युवा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। मौके पर उपस्थित ज़िला मंत्री रंजित राय, उप प्रमुख कुमार सौरव, रोशन सिंह,संजीव कुमार, भाजयुमो डुमरी मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री भोला साव, जिला कार्य समिति सदस्य संजय जायसवाल, उपेंद्र महतो, सुमेर भगत, संदीप कुमार,उपेंद्र वर्मा , मनीष कुमार,भोला साव युवा मोर्चा,अनिल कुमार, टिंकू कुमार, उपेंद्र महतो, अर्जुन यादव ,आकाश सिंह, रूपेश वर्मा , एवम समेत सभी पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल के कार्य समिति सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें