January 16, 2026 1:58 pm

झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति की केंद्रीय कमिटी घोषित, सर्वसम्मति से संजय मेहता को बनाया गया केंद्रीय अध्यक्ष

झारखंड बचाओ क्

 

*झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति की केंद्रीय कमिटी घोषित, सर्वसम्मति से संजय मेहता को बनाया गया केंद्रीय अध्यक्ष*

 

*झारखंड की नीतियों को ड्राफ्ट करेंगे पढ़े-लिखे झारखंडी युवा – संजय मेहता*

 

झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति ने गुरुवार को अपने केंद्रीय समिति की घोषणा की है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर संजय मेहता को सर्वसम्मति के साथ मनोनीत किया गया है। इस समिति में केंद्रीय अध्यक्ष समेत कुल 19 लोग हैं जो समिति को क्रियाशील रखने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इस बाबत जेबीकेएसएस के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर यादव ने अधिसूचना जारी किया है। इसमें सभी पदाधिकारियों के नाम एवं पद दर्शाए गए हैं।

 

अधिसूचना के अनुसार संजय मेहता को केंद्रीय अध्यक्ष, अभिषेक कुमार साहू को केंद्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, डॉ. रोहित महतो को केंद्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, अनुराग पांडेय को केंद्रीय उपाध्यक्ष, नेहा टुडू को केंद्रीय उपाध्यक्ष, तस्मिया इस्लाम को केंद्रीय उपाध्यक्ष, भुवनेश्वर यादव को केंद्रीय महासचिव, डॉ. जयदीप कुमार चौधरी को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता, दीपशिखा कुमारी को केंद्रीय महासचिव, डॉ. संजय मुर्मू को केंद्रीय महासचिव, अर्शी खान को केंद्रीय महासचिव, डॉ. अमित कुमार महतो को केंद्रीय महासचिव, डॉ चंदन कुमार महतो को केंद्रीय महासचिव (संगठन), संदीप पासवान को केंद्रीय सचिव, राजदीप कुमार को केंद्रीय सचिव, अनूप शाह को केंद्रीय सचिव, स्वयं विद को कार्यालय सचिव सह प्रवक्ता, विकास कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 

केंद्रीय समिति की घोषणा उपरांत संजय मेहता ने कहा कि हम सभी की सोच झारखंड का नवनिर्माण है। झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति की यह टीम झारखंड के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करता है। हम संघर्ष के रास्ते से नवनिर्माण की परिकल्पना को साकार करेंगे। अब झारखंड की नीतियों को एसी कमरे में बैठने वाले नहीं बल्कि पढ़े – लिखे झारखंडी युवा ड्राफ्ट करेंगे, जो यहां पैदा हुए और यहां की समस्याओं को महसूस करते हैं।

 

उन्होंने अपने साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि झारखंड बचाने के इस सफर में यह टीम अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है। कहा, आइए मिलकर झारखंड में बदलाव का संकल्प लें। सकारात्मकता के साथ राज्य को एक प्रगतिशील नेतृत्व देने का प्रयास करें।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें