January 13, 2026 12:10 pm

पारसनाथ रेलवे स्टेशन मे वन्देभारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी।

पारसनाथ /गिरिडीह

 

गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारसनाथ के नजदीकी रेलवे स्टेशन पारसनाथ मे आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है जिसकी शुरुआत गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व झारखण्ड सरकार की मंत्री बेबी देवी ने हरी झंडी दिखा कर  किया |यह ट्रेन जिसकी संख्या 20887/20888, जो रांची से वाराणसी और वाराणसी से रांची के बीच चलेगी,अब से पारसनाथ स्टेशन पर भी रुकेगी. रांची से चलकर यह ट्रेन सुबह 7:55बजे पारसनाथ स्टेशन पर पहंचेगी और 7:57 बजे यहां से प्रस्थान करेगी. वहीं, वाराणसी से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस रात 8:50 बजे पारसनाथ स्टेशन परआएगी और रात 8:52 बजे यहां से प्रस्थान करेगी. इस ठहराव से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा में सुविधा मिलेगी, इस ट्रैन की ठहराव हो जाने से खास कर जैन तीर्थयात्रियों मे ख़ुशी की लहर देखि जा रही है।

 

हज़ारीबाग रोड रेलवे स्टेशन मे ठहराव की मांग को लेकर पूर्व सांसद के माध्यम से रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन :-

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर सरिया रेल यात्री सुविधा संघ ने पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि सरिया एक बड़ा व्यावसायिक मंडी है और यहां पर बंदे भारत ट्रेन की ठहराव होनी चाहिए  जिससे यहां के लोगों को आने-जाने में और सुविधा होगी।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें