January 13, 2026 11:51 am

राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, विधायक के पहल पर उपायुक्त ने की कार्यवाई

 सरिया अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी आलोक त्रिगुणाइत के द्वारा जाति, आवासीय ,आय प्रमाण पत्र में साइन करने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो एवं विरोध करने पर साइन नहीं करने से संबंधित वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को लेते हुए इसकी जानकारी गिरिडीह उपयुक्त को दी । जिसके आलोक में गिरिडीह उपायुक्त ने तत्काल एक्शन लेते हुए वायरल वीडियो में रिश्वत लेने के मामले की जाँच के बाद आरोपी कर्मचारी को तत्काल स्थानांतरण कर दिया गया, जिसे लेकर सरिया के लोगो मे ख़ुशी देखि जा रही है, वहीँ बताते चले की उक्त कर्मचारी पर पहले भी पैसा लेने का आरोप लगा था।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें